खेल सामग्री के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – डीपीओ

खेल सामग्री के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं – डीपीओ

मधेपुरा. डायट ट्रेनिंग कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिक्षिकाएं व शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशक सम्मिलित हुए. मौके पर डीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि खेल सामग्री के गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जायेगा. सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षक अपने विद्यालय प्रधान से समन्वय स्थापित कर विद्यालय में खेल का बेहतरीन सामग्री क्रय करें. ताकि बच्चों उचित लाभ मिले. आगे जाकर वही बच्चे अपने विद्यालय और जिले का नाम रौशन करेंगे. मौके पर संभाग प्रभारी जयप्रकाश कुमार, शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक विमल कुमार भारती, दिलीप कुमार, संजीव कुमार भीम मालाकार, विमेल कुमार, गुलशन कुमार, गोरी कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार,राहुल कुमार मोजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >