लगातार हादसों से दहशत में लोग, एनएच -106 बना मौत का रास्ता

लगातार हादसों से दहशत में लोग, एनएच -106 बना मौत का रास्ता

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाला एनएच -106 इन दिनों लोगों के लिए खतरे का पर्याय बनता जा रहा है. फुलौत चौक, कॉलेज चौक से लेकर उदा तक का इलाका खासकर हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जा रहा है. सोमवार को स्कूली छात्र देवराज कुमार की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही होती रहती है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती है. सड़क किनारे स्कूल, बाजार और रिहायशी इलाके होने के बावजूद यहां न तो पर्याप्त स्पीड ब्रेकर हैं और न ही ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम. लोगों ने बताया हर दिन यहां हादसे का डर बना रहता है. बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है. कई बार प्रशासन से शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला. जनप्रतिनिधियों का भी कहना है कि अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाये गये, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे. लोगों ने मांग की है कि दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगायी जाय, संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं तथा नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि हादसे के बाद ही प्रशासन सक्रिय होता है, जबकि पहले से सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया जाता. देवराज की मौत के बाद एक बार फिर लोगों की उम्मीदें प्रशासन से बढ़ गयी है कि अब ठोस और स्थायी कदम उठाये जायेंगे, ताकि किसी और घर का चिराग यूं न बुझ सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >