नये एसडीएम पंकज ने संभाला कार्यभार

नए एसडीएम पंकज घोष ने संभाला कार्यभार

फोटो : 11 पदभार संभालते नए एसडीएम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष ने बुधवार को योगदान दिया. उन्हें एसडीएम एसजेड हसन ने प्रभार सौंपा. इस दौरान एसडीएम एसजेड हसन ने नवपदस्थापित एसडीएम को उनके कुर्सी पर बैठाया. एसडीएम एसजेड हसन, डीसीएलआर सौरभ कुमार भारती सहित अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने नवपदस्थापित एसडीएम का फूल का माला और गुलदस्ता से स्वागत किया. मौके पर नवपदस्थापित एसडीएम पंकज घोष ने कहा कि वह आमजनों के सहयोग से अनुमंडल का विकास का काम करेंगे. विधि व्यवस्था को बनाएं रखना प्रमुखता रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >