जमीन विवाद में अधेड़ की गला दबाकर की हत्या

जमीन विवाद में अधेड़ की गला दबाकर की हत्या

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली पंचायत के लरहा के वार्ड नंबर नौ में बुधवार को जमीन विवाद एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. मृतक मिथिलेश यादव (55) की पत्नी अनीता देवी ने थाने में आवेदन मनीष यादव, केदार यादव, मोहन यादव, संजय यादव पर हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतक के पुत्र पुष्कर कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उनका भूमि विवाद चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही एएसआइ महबूब अहमद खान सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. इधर, थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >