कार्यशाला में ग्राम सुपोषित के सूचकांकों की साप्ताहिक समीक्षा करने का प्रस्ताव पारित

कार्यशाला में ग्राम सुपोषित के सूचकांकों की साप्ताहिक समीक्षा करने का प्रस्ताव पारित

मधेपुरा . समाहरणालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में डीडीसी की अध्यक्षता में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सुपोषित ग्राम पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत सूचकांकों पर चर्चा की गयी. पोषण अभियान जन आंदोलन के तहत ग्राम पंचायतों में पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने व हर घर पोषण पहुंचाने की रणनीतियों पर जोर दिया गया. कार्यशाला में प्रमुख प्रदर्शन सूचकांकाें के आधार पर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपनायी जाने वाली रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया. देशभर में एक हजार पंचायतों का हुआ चयन सुपोषित ग्राम पंचायत के अंतर्गत देशभर से एक हजार पंचायतों के चयन के उद्देश्य पर विस्तृत हुई, ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक पंचायत में सुपोषित ग्राम पंचायत के मानकों की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके. समाज कल्याण, स्वास्थ्य, पंचायती राज व लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभागों की भूमिकाओं व उनके कार्यान्वयन रणनीतियों पर भी चर्चा हुई. ग्राम सुपोषित के सूचकांकों की साप्ताहिक समीक्षा करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिससे सुधारात्मक दिशा में तेजी लायी जा सके. कार्यक्रम में सीडीपीओ ने जनप्रतिनिधियों से उनके पंचायत के अनुभव साझा करने का आग्रह किया. जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत की समस्याओं और उन्हें समाप्त करने के संभावित उपायों पर चर्चा की. कार्यक्रम में सीडीपीओ बिनीता कुमारी, एनएनएम चंद्रकला कुमारी, अंशु कुमारी सहित पिरामल फाउंडेशन के चंदन कुमार, रोहित राय, चयनित पंचायत व चयनित प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मुखिया, वार्ड सदस्य, महिला पर्यवेक्षक, प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >