विश्वास, विकास व जनकल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष मोदी सरकार की उपलब्धि: राहुल

विश्वास, विकास व जनकल्याण के गौरवपूर्ण 12 वर्ष मोदी सरकार की उपलब्धि: राहुल

मधेपुरा. 140 करोड़ देशवासियों के समग्र विकास को केंद्र में रखकर पीएम नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दी है. आज भारत विश्व में आत्मविश्वास, विकास व नेतृत्व की नई पहचान बन चुका है. भाजपा कार्यकर्ताओं को यह गर्व है की देश में बिना भ्र्ष्टाचार, घोटाले के लाखों करोड़ों के योजना को पूरा करने व युवा, महिला, किसान व गरीबों कल्याण को समर्पित मोदी सरकार सफलता पूर्वक 12 वर्ष पूरे किये है. उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सह अधिवक्ता राहुल यादव ने नरेंद मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूरा होने पर कही. भाजपा नेता राहुल यादव ने कहा कि आज कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष का एक मात्र एजेंडा है मोदी हटाओ जबकि हमारी सरकार का गरीबों का उत्थान पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत एक नये स्वरूप व नये सामर्थ्य के साथ विश्व के सामने खड़ा है. पिछले 12 वर्षों में भारत के प्रगति ने विकास के कई अवरोधों को पार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >