थाना क्षेत्र के फोरसाही से अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की का हथियार के बल पर अपहरण कर लिया. इसको लेकर पीड़ित परिजनों ने दो नामजद सहित अन्य चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये गये आवेदन में अपहृत लड़की की मां ने कहा कि 15 अप्रैल को फोरसाही निवासी नीतीश कुमार पिता योगी साह व अजीत कुमार उर्फ लुटन शर्मा पिता स्व जरबन शर्मा ने रात्रि में अपहरण कर लिया. इसके उपरांत सामाजिक दबाव पर दूसरे दिन खुरहान लाकर बाजार में अपहृत को छोड़ दिया एवं धमकी देने लगा कि तुम्हारे पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दूंगा. इसके बाद आवेदन दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.