करंट लगने से अधेड़ की मौत

करंट लगने से अधेड़ की मौत

चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिरौरी पंचायत में बुधवार को करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने बताया कि बुधवार को चिरौरी पंचायत के अजगैवा निवासी टुनटुन शर्मा के पुत्र 54 वर्षीय सिकंदर शर्मा बुधवार को सत्संग भवन में बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था. इसी दौरान करेंट लग गया, जिससे वह झुलस गया. लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस बाबत फुलौत थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >