Madhepura News: लोन देने के नाम पर 150 महिलाओं से की लाखों की ठगी, पीड़ितों ने सुनाई हैरान करने वाली कहानी

Madhepura News: मधेपुरा जिला के मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है. वार्ड नंबर-13 स्थित आध्या माइक्रोफाइनेंस नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी ने क्षेत्र की करीब डेढ़ सौ महिलाओं से लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गई. कंपनी ने हर महिला से 3500 के हिसाब से समूह बनाकर रकम जमा करवाई थी. पीड़ित महिलाओं ने मुरलीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

Madhepura News: मधेपुरा जिला के कोल्हायपट्टी पंचायत निवासी अनिल कुमार यादव ने मुरलीगंज थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पंचायत की 10 महिलाओं का एक श्रेणी समूह बनाकर उनसे 3500 रूपया प्रति सदस्य के हिसाब से वसूली की गई. इसके बाद उन्हें कुछ दिन इंतजार करवाया गया और लोन वितरण की तिथि देने की बात कही गई. इसी तरह जानकीनगर, कुमारखंड, खुर्दा, रघुनाथपुर पंचायत के भी कई महिलाओं से लोन देने के नाम पर रकम वसूली की गई. अनुमान है कि कुल राशि पांच लाख रुपये से अधिक है.

पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

पीड़ितों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट और शाखा प्रबंधक महिलाओं को लोन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पैसा जमा करवाते थे. कंपनी द्वारा आधार कार्ड, फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी भी ली गई थी. पैसा जमा करने के बाद लोन देने की तारीख बताई जाती थी. लेकिन कुछ ही दिन बाद फाइनेंस कंपनी के सभी कर्मचारी और शाखा कार्यालय रातों-रात फरार हो गए. जब महिलाएं लोन की जानकारी के लिए कार्यालय पहुंचीं तो वहां ताला लटका मिला.

कार्रवाई की मांग की

इस घटना के बाद अनिल कुमार घर कोल्हापट्टी ने मुरलीगंज थाना पहुंचकर आवेदन पुलिस से कार्रवाई की मांग की. पीड़ित महिलाओं ने कहा कि उनकी गाढ़ी कमाई इस उम्मीद में दी थी कि लोन लेकर घर-परिवार और छोटे-मोटे व्यवसाय को बढ़ायेंगी, लेकिन ठगी के शिकार हो गयी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पीड़ितों का आवेदन प्राप्त हुआ है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कंपनी और उसके कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. इस तरह की फर्जी फाइनेंस कंपनियों से सतर्क रहने की अपील भी की गयी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 27 जिलों में अगले 24 घंटे होगी मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >