मेरा युवा भारत के तहत युवा मंडल विकास अभियान का हुआ समापन

मेरा युवा भारत के तहत युवा मंडल विकास अभियान का हुआ समापन

मधेपुरा़ युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत संचालित युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की पहल “मेरा युवा भारत ” के तहत पुरैनी के सफर्दा में शुक्रवार को युवा मंडल विकास अभियान का समापन हो गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौरभ कुमार ने कहा कि युवा मंडल विकास अभियान का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं का कौशल विकास करना, उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार योग्य बनाना तथा उनमें युवा मंडल विकास अभियान नेतृत्व क्षमता का विकास करना है. उन्होंने कहा कि यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है. वहीं पुरैनी यूथ क्लब का अध्यक्ष मेघा मिश्रा बताया कि अभियान के तहत छह युवाओं की एक टीम गठित की गयी, जो गांव-गांव जाकर युवा मंडलों को सक्रिय करने का कार्य किया. मौके पर अलका कुमारी, स्वीटी कुमारी, राजेश कुमार, अंकित आनंद आदि उपस्थित थे़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >