MADHEPURA सुल्तानगंज के ईओ कृष्ण कुमार की हत्या पर आक्रोश, मुरलीगंज में शोकसभा

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में बीच-बचाव के दौरान गोली मारकर की गई निर्मम हत्या से पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है.

मुरलीगंज (मधेपुरा) से संजय कुमार की रिपोर्ट MADHEPURA NEWS :

सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार की मंगलवार को उनके कार्यालय में बीच-बचाव के दौरान गोली मारकर की गई निर्मम हत्या से पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है. इस दुखद घटना के विरोध और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बुधवार को मुरलीगंज नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार सिंह ने की. सभा में शंकर कुमार, नाजिर कन्हैया कुमार (सीएलटीसी), रवीन्द्र कुमार, आशीष कुमार, नीतीश कुमार, रोहित कुमार, रणजीत कुमार और भवानी चंचला सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार सिंह ने कहा कि कृष्ण कुमार एक कर्मठ, ईमानदार और जिम्मेदार अधिकारी थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में सराहनीय योगदान दिया. उनकी इस तरह की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है. उन्होंने बिहार पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को मंगलवार देर रात ही मुठभेड़ में मार गिराया गया. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >