उद्यमी संवाद कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की बैठक

उद्यमी संवाद कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की बैठक

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने मंगलवार को उद्यमी संवाद कार्यक्रम को लेकर बैठक की, जिसका उद्देश्य जिले में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के समाधान तथा सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित करना था. डीएम ने उद्यमी संवाद कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा, प्रतिभागियों का चयन, विभागीय समन्वय, प्रचार-प्रसार तथा कार्यक्रम की तिथि व स्थान के संबंध में दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों को एक ही मंच पर मार्गदर्शन, ऋण, प्रशिक्षण एवं विपणन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करायी जाय. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >