नवगठित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक

विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, शतरंज आदि खेल से संबंधित सामग्रियां उपलब्ध कराई जायेगी.

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के बीसीए विभाग में नवगठित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद की बैठक रविवार को शिक्षक प्रकोष्ठ में समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें यह निर्णय लिया गया है सत्र 2025-26 में आयोजित होने वाले खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विभाग की महती भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. डॉ. शेखर ने कहा कि विभाग में विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी. नियमित रूप से वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य आयोजन कराए जायेंगे. विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, शतरंज आदि खेल से संबंधित सामग्रियां उपलब्ध कराई जायेगी. इस अवसर पर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रभारी नीतीश कुमार, वर्ग तालिका प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, बीबीए के कार्यालय सहायक सावन कुमार उर्फ रूपेश, अशोक मुखिया आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >