जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने मनोज

जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने मनोज

कुमारखंड. बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए जदयू ने पार्टी को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके मद्देनजर जदयू व्यावसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने मंगरवाडा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार मोदी को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है. मनोयन पर व्यवसायिक व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, नगीना चौरसिया, प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी, पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार, रतन यादव, बिष्णु कुमार फौजी, प्रो.प्रमोद यादव, मुखिया राजीव कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुबंधु दास आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >