समाज में अमन-चैन रहे कायम : प्रधान जिला जज

समाज में अमन-चैन रहे कायम : प्रधान जिला जज

4890 अपराधिक सुलहनीय मामले किये गये चन्हिति, नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मामले का निष्पादन

मधेपुरा.

नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर से प्रचार वाहन को रवाना किया गया. प्रचार वाहन को रवाना करते हुये प्रधान जिला जज बलराम दूबे ने कहा कि नौ मई को सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय तक 4890 सुलहनीय आपराधिक मामले चन्हिति किये गये है, जबकि विभिन्न मामलों के पांच सौ से अधिक मामले भी कोर्ट में चिह्नित किये गये. उन्होंने एनआई एक्ट, बैंक लोन सहित अन्य विभिन्न से संबंधित अधिक से अधिक मामले के निष्पादन पर जोर दिया. जिला जज ने कहा कि पुराने से पुराने मामले का निष्पादन कर कोर्ट पर बढ़ती मुकदमें का बोझ को कम करने में सहयोग की जरूरत है, ताकि समाज में अमन-चैन का वातावरण कायम रहे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि नौ मई को सिविल कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर हर स्तर पर महती प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में निष्पादित मामला अंतिम होता है, इसे कहीं भी चुनौती नहीं दी जा सकती है. मौके पर सीजेएम नूतन कुमारी, डीएलएसए कार्यालय कर्मी राजकुमार पासवान, पीएलवी दीपक कुमार, मीना कुमारी, रीतू सागर, जयकृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >