शिव आराधना सह महाआरती का हुआ आयोजन

शिव आराधना सह महाआरती का हुआ आयोजन

सिंहेश्वर.

सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के द्वारा शिव आराधना सह महाआरती का आयोजन किया गया. यह आयोजन लायंस क्लब सिहेंश्वर व लायंस क्लब फेमिना के सहभागिता से किया गया. मंदिर के पुजारी तापस पंडा समाज ने महाआरती किया. महाआरती का आयोजन श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन व तापस पंडा समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया. आयोजन की भव्यता और श्रद्धा से सराबोर वातावरण ने श्रद्धालुओं को अयोध्या और काशी की महाआरती की याद दिला दी. मौके पर दीपक ठाकुर, प्रिंस, गोलू, अविनाश आदि उपस्थित थे.

दीपों की रौशन व शंखनाद से गूंजा शिवगंगा तट

आरती के दौरान दीपों की कतारें, शंखनाद, डमरू की आवाज व मंत्रोच्चार से पूरा इलाका आध्यात्मिक उर्जा से भर गया. श्रद्धालुओं ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अनोखा और अविस्मरणीय अनुभव रहा.

लायंस क्लब के सदस्य बने यजमान

मधेपुरा लायंस क्लब के चार्टर्ड प्रेसिडेंट लायन डॉ एसएन यादव, डॉ संजय सर, डॉ बीएन भारती, डॉ गोपाल यादव, सिंहेश्वर लाइंस क्लब के प्रेसिडेंट डॉ एसके सुधाकर, अरविंद प्राणसुखका, अनिल भगत, उपाध्यक्ष संजीव भगत, सचिव राकेश रंजन, लायन सुदेश शर्मा, शंकर जी, पप्पू यादव, रंजन कुमार, मुकेश कुमार, अमित कुमार और फेमिना से प्रो राधा देवीलायन, विष्णु प्रिया आदि उपस्थित थे. मौके पर डॉ एसएन यादव और डॉ सुधाकर ने कहा यह उनके जीवन का का सबसे अनोखा व अविस्मरणीय अनुभव रहा. श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल, मुख्य प्रबंधक सागर यादव, कोषाध्यक्ष मनीष आनंद, प्रिंस कुमार, शोनू भगत, ललित भगत, बिट्टू चौरसिया, मनीष मोदी, उज्जवल ठाकुर, गौरव कुमार झा, रामकुमार, आनंद कुमार, रिशभ कुमार, विष्णु, नील, अभिषेक, कन्हेया, मुकेश कुमार, अमित यादव, लक्की आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादि��� नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >