सदर अस्पताल में आज मिलेगी विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी सेवा

Madhepura OPD: अस्पताल में आज सामान्य रोगों के इलाज के लिए डॉ बीसी दिवाकर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ संजय एवं डॉ दीपक कुमार मरीजों की जांच कर उपचार देंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी.

Madhepura OPD: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

सदर अस्पताल मधेपुरा में शुक्रवार को मरीजों के बेहतर इलाज के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ओपीडी का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा.

अस्पताल में आज सामान्य रोगों के इलाज के लिए डॉ बीसी दिवाकर, डॉ मुकेश कुमार, डॉ मनोज, डॉ संजय एवं डॉ दीपक कुमार मरीजों की जांच कर उपचार देंगे. वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी.

इसके अलावा दंत रोग विभाग में डॉ निकिता रमन दांत एवं मुंह से संबंधित बीमारियों का इलाज करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण करा लें, ताकि इलाज की प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके.

सदर अस्पताल मधेपुरा की ओपीडी सेवा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित हो रहे हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >