सिंहेश्वर नाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने की पूजा-अर्चना

Madhepura news: जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की. मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा.

Madhepura news: मधेपुरा से कुमार आशीष की रिपोर्ट:

शुक्रवार सुबह जिले के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही भक्त विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की.

जिले के प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा की. मंदिर परिसर में भक्ति एवं आस्था का माहौल बना रहा.

वहीं दुर्गा चौक स्थित दुर्गा मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किये और पूजा-अर्चना की. इसके अलावा स्टेट बैंक रोड स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने बजरंगबली की पूजा कर सुख-शांति एवं मंगलकामना की प्रार्थना की.

सुबह के समय मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों और घंटियों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं, जिससे दर्शन एवं पूजा के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आने का सिलसिला जारी रहा और लोगों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >