मधेपुरा में बिहार पुलिस में चयनित हुए संदीप कुमार, क्षेत्र में खुशी का माहौल

Madhepura news: संदीप कुमार, चमन राय के पुत्र हैं. वे अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई उदाकिशुनगंज में रहकर पूरी की है. स्नातक के साथ-साथ उन्होंने डीएलएड एवं सीटेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है.

मधेपुरा से कौनैन बशीर की रिपोर्ट:

Madhepura news: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-26 निवासी संदीप कुमार ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. लोगों ने संदीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

संदीप कुमार, चमन राय के पुत्र हैं. वे अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे हैं. उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई उदाकिशुनगंज में रहकर पूरी की है. स्नातक के साथ-साथ उन्होंने डीएलएड एवं सीटेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है.

संदीप ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया. उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उन्होंने उदाकिशुनगंज स्थित आर्मी फिजिकल एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया. वहां मिले अनुशासन और मार्गदर्शन ने सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उनकी उपलब्धि पर प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) अमोल राय के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपस्थित लोगों ने संदीप को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अमोल राय, सुशील कुमार राय, पूर्व विधायक प्रत्याशी अमलेश राय, डॉ. संतोष कुमार संत एवं प्रो. रविन्द्र कुमार रमण ने कहा कि संदीप बचपन से ही मेधावी और मेहनती छात्र रहे हैं. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया. उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्होंने बिहार पुलिस में स्थान प्राप्त किया है.

समारोह में प्रो. अशोक कुमार, विनोद यादव, डॉ. अर्जुन यादव, रामू यादव, आशुतोष कुमार, दीनानाथ यादव, पप्पू राय, आर्मी फिजिकल एकेडमी के संस्थापक रवि राय, राहुल कुमार, दीपक कुमार, कुणाल कुमार, दीनबंधु कुमार, मिथुन रंजन, गौरव कबीर, गगन कुमार, मनीष कुमार, संजीव राय, संतोष यादव एवं दीपक राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >