आंधी-बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, कई पेड़ और बिजली पोल गिरे

Madhepura news: ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ था. मंगलवार देर रात अचानक तेज चक्रवाती हवा और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इसका सबसे ज्यादा असर मक्के की फसल पर पड़ा. किसान कटाई और दौनी के बाद मक्के को सुखा रहे थे, लेकिन तेज हवा तिरपाल और प्लास्टिक उड़ा ले गई, जिससे पूरी फसल बारिश में भीग गई.

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) हीरानंद झा की रिपोर्ट:

Madhepura news: मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड में मंगलवार रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई. कई पंचायतों के गांवों में किसानों की मक्के की फसल बर्बाद हो गई, जबकि दर्जनों पेड़, चदरा के घर और बिजली के पोल धराशायी हो गए. प्राकृतिक आपदा के बाद इलाके में किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ था. मंगलवार देर रात अचानक तेज चक्रवाती हवा और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इसका सबसे ज्यादा असर मक्के की फसल पर पड़ा. किसान कटाई और दौनी के बाद मक्के को सुखा रहे थे, लेकिन तेज हवा तिरपाल और प्लास्टिक उड़ा ले गई, जिससे पूरी फसल बारिश में भीग गई.

ट्रैक्टर पर गिरा बिजली का पोल

किसानों का कहना है कि अब भीगे मक्के की गुणवत्ता खराब हो जाएगी और बाजार में सही कीमत नहीं मिलेगी. व्यापारियों ने भी दागी और खराब मक्के का कम दाम देने की बात कही है. इससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है.

आंधी-तूफान में आम, लीची, कटहल, कदम और केसिया समेत कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए. बगीचों में लगे फल भी टूटकर गिर गए. स्थानीय बागवानों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है.

टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया, शाहपुर, नोहर, झिटकिया, खोखशी सरनपुर और झलाड़ी गांवों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि बारिश में मवेशियों का चारा भी भीगकर खराब हो गया है, जिससे पशुपालकों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है.

आंधी के कारण बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. शाहपुर नहर के पास दो बिजली पोल टूट गए, जबकि कई जगहों पर तार गिर गए. बिजली विभाग को भी लाखों रुपये की क्षति होने की बात कही जा रही है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कर किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >