शंकरपुर पुलिस ने NDPS एक्ट समेत चार आरोपियों को भेजा जेल

Madhepura news: पुलिस के अनुसार शंकरपुर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़ा रामपुर वार्ड नंबर 9 निवासी यशवंत सरदार के रूप में हुई है. वह अरविंद सरदार का पुत्र बताया गया है. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.

शंकरपुर (मधेपुरा) से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Madhepura news: शंकरपुर. शंकरपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत की है.

पुलिस के अनुसार शंकरपुर थाना कांड संख्या 83/26 के तहत दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गढ़ा रामपुर वार्ड नंबर 9 निवासी यशवंत सरदार के रूप में हुई है. वह अरविंद सरदार का पुत्र बताया गया है. पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.

वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के बागबियानी वार्ड नंबर 7 से शराब पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में अनिल ऋषिदेव उर्फ सुनील ऋषिदेव, धर्म ऋषिदेव और नुनु लाल मेहता शामिल हैं.

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में मधेपुरा न्यायालय भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और नशाखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >