Madhepura: किरण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय के प्राचार्य ओम कुमार ने बताया कि छात्रा स्नेहा कुमारी ने 447 अंक (89.4%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं ऋषभ राज ने 436 अंक (87.2%) के साथ द्वितीय तथा मानस टेकरीवाल ने 423 अंक (84.6%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

छात्रा स्नेहा कुमारी ने 447 अंक (89.4%) प्राप्त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

मधेपुरा से राजकुमार की रिपोर्ट:

मधेपुरा: किरण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है. परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला. विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी.

विद्यालय के प्राचार्य ओम कुमार ने बताया कि छात्रा स्नेहा कुमारी ने 447 अंक (89.4%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं ऋषभ राज ने 436 अंक (87.2%) के साथ द्वितीय तथा मानस टेकरीवाल ने 423 अंक (84.6%) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इसके अलावा आर्या सेन ने 82.8%, अमर कुमार ने 81.6%, हिमांशु कुमार ने 81.4%, अक्षत यादव ने 81.2%, रूपम कुमारी ने 81.0%, अनुष्का आनंद ने 78.2% तथा राज कुमार ने 75.8% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

विद्यालय की निदेशिका किरण प्रकाश ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की उपलब्धि नहीं बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है.

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर अमन प्रकाश ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Shruti Kumari is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >