भीरखी ढाला के पास बड़ा रेल हादसा टला

madhepura goods train derailed : मधेपुरा के भीरखी रेलवे ढाला के समीप शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया,.

मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट :

मधेपुरा के रेलवे ढाला के समीप शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली है.घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अचानक झटके के साथ पहिये पटरी से उतर गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी धीमी निर्धारित रफ्तार से रेक पॉइंट के पास सेंटिग का काम कर रही थी जैसे ही ट्रेन रेलवे ढाला के पास पहुंची, अचानक झटके के साथ उसके पहिये पटरी से उतर गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज आवाज के साथ हल्का डिब्बे एक तरफ झुक गए, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए.हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन की गति अधिक नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया.घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई.

समय-समय पर ट्रैक का सही रखरखाव नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ढाला के पास अक्सर ट्रैक की स्थिति को लेकर शिकायतें होती रहती हैं.लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर ट्रैक का सही रखरखाव नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है. इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.वही घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि कहीं कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है. लेकिन जब यह स्पष्ट हुआ कि कोई जनहानि नहीं हुई है, तब सभी ने राहत की सांस ली.

READ ALSO मधेपुरा के सदर अस्पताल में CS का औचक निरीक्षण, सफाई और इमरजेंसी व्यवस्था पर जताई नाराजगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >