लूट व छिनतई का हुआ खुलासा, छह बाइक व छह मोबाइल बरामद

लूट व छिनतई का हुआ खुलासा, छह बाइक व छह मोबाइल बरामद

सहरसा के चार आरोपी गिरफ्तार घैलाढ़. परमानंदपुर थाना क्षेत्र के सरकार भवन के समीप पुलिस ने स्मैक पीने के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के रहने वाला है. तलाशी के दौरान मोबाइल में कट्टे के साथ फोटो मिला. जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. मधेपुरा-सहरसा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट, छिनतई और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य व गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया. बरामद बाइकों की जांच की जा रही है कि वे अन्य मामलों में भी प्रयुक्त हुई थी या नहीं. जब्त मोबाइल फोन से भी कई अहम सुराग मिलने की बात कही. परमानंदपुर थाना, बैजनाथपुर थाना, मिठाई शिविर और घैलाढ ओपी क्षेत्र में हुई वारदातों में इस्तेमाल की गयी छह बाइकें, छह मोबाइल व एक घटना में वादी का लूटा गया जैकेट पुलिस ने बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार पिता गणेश यादव, विकाश कुमार पिता सुरेंद्र यादव, बबलू कुमार पिता नरेश यादव, लव कुमार उर्फ नवीन कुमार पिता चंद्रकिशोर यादव के रूप में हुई है. सभी आरोपी सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के निवासी है्. परमानंदपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >