मुरलीगंज में लायंस क्लब उड़ान ने 12 टीबी मरीजों को लिया गोद, छह माह तक मिलेगी हाई प्रोटीन राशन किट

मुरलीगंज में लायंस क्लब उड़ान ने 12 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों को गोद लेकर उन्हें छह माह तक हाई प्रोटीन राशन किट प्रदान करने की पहल की है. यह कदम मरीजों के पौष्टिक आहार और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण सहयोग देगा, जो टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती प्रदान करेगा.

Madhepura News: मुरलीगंज (मधेपुरा). सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को लायंस क्लब उड़ान की ओर से 12 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों को गोद लेकर हाई प्रोटीन राशन किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं यक्ष्मा विभाग की एसटीएस रश्मि सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ. इस दौरान मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके उपचार में सहयोग देने का संकल्प लिया गया.

छह माह तक मिलेगी पोषण किट

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवा के साथ-साथ संतुलित और पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने बताया कि लायंस क्लब उड़ान द्वारा गोद लिए गए 12 मरीजों को छह माह तक अथवा उपचार पूरा होने तक प्रत्येक माह हाई प्रोटीन राशन किट उपलब्ध कराई जायेगी.

पोषण से मिलेगी स्वस्थ होने में मदद

उन्होंने कहा कि नियमित पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और उनके जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूती मिलेगी.

क्लब ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

लायंस क्लब उड़ान के जोनल चेयरपर्सन डॉ. मानव कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जहां मरीजों को दवा और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है, वहीं क्लब उनकी पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रहा है. उन्होंने कहा कि उपचार अवधि तक सभी गोद लिए गए मरीजों को नियमित रूप से हाई प्रोटीन राशन किट उपलब्ध कराई जायेगी.

जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध क्लब

Madhepura News: क्लब अध्यक्ष डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि लायंस क्लब उड़ान समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले क्लब द्वारा जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया था. अब टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पूर्ण उपचार तक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जायेगी.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >