अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में लाइब्रेरी कमेटी का गठन, प्रो डॉ प्रिंस फिरोज बने संरक्षक

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अध्ययन संस्कृति को प्रोत्साहन देने व पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लाइब्रेरी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया

मधेपुरा.

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, मधेपुरा में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, अध्ययन संस्कृति को प्रोत्साहन देने व पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लाइब्रेरी कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. छात्रावास अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में उपस्थित छात्रों व सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रो डॉ प्रिंस फिरोज अहमद को लाइब्रेरी कमेटी का संरक्षक मनोनीत किया गया. वहीं मो सलमान अब्दुल्लाह, मो मासूम, मो कौशर एवं मो असद को कमेटी का सदस्य चुना गया. बैठक में छात्रावास पुस्तकालय को आधुनिक, उपयोगी एवं छात्र हितैषी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं, साहित्य, समसामयिक विषयों एवं अकादमिक अध्ययन से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नियमित अध्ययन वातावरण विकसित करने पर विशेष बल दिया गया. नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छात्रावास में शैक्षणिक, बौद्धिक एवं अनुशासित वातावरण को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया. छात्रावास प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि लाइब्रेरी कमेटी के गठन से विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा पुस्तकालय गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >