नई पहल के तहत बंदियों के परिजनों को मिलेगा विधिक सहायता

नई पहल के तहत बंदियों के परिजनों को मिलेगा विधिक सहायता

जेल में मुलाकातियों के लिए हेल्पडेस्क शुरू मधेपुरा. जिले के जेल में बंद कैदियों व उनके परिवारों को न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने व कानूनी सहायता को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में मंडल कारा में एक नई पहल शुरू की जा रही है. बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के पहल पर नालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार मधेपुरा की ओर से मंडल कारा के मुलाकात क्षेत्र में मुलाकात से न्याय तक अभियान के तहत मुलाकाती लीगल एड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष-सह प्रभारी जिला जज सतीश कुमार ने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से जेल में बंद बंदियों के परिजनों को मुलाकात स्थल पर ही कानूनी सहायता, मार्गदर्शन व जरूरी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह जज पूजा कुमारी साह ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत पहली बार बंदियों के परिवारों को भी न्यायिक प्रकिया का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए उन्हें संस्थागत सहायता देने की पहल की गयी है. उन्होंने बताया कि मासिक निरीक्षण के दौरान बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, छायादार स्थान जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जायेगी़ मुलाकात से न्याय तक पहल जेल प्रशासन और न्याय व्यवस्था को अधिक मानवीय, संवेदनशील व परिवार केंद्रित बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास है. टीम ने जेजेबी का पर्यवेक्षण गृह व विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी जायजा लिया. मौके पर मंडल कारा अधीक्षक राजेश कुमार, एलएडीएसए चीफ सीपी चंदन, त्रिपुरारी सिंह, विपिन कुमार, ब्रम्हदेव कुमार, पैनल अधिवक्ता विजय कुमार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >