अपहृत महिला रेसना बाजार में मिली

अपहृत महिला रेसना बाजार में मिली

ग्वालपाड़ा. अरार थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश निवासी नीतीश कुमार ने अरार थाना में आवेदन दाखिल कर सहरसा जिले के बड़सम वार्ड नंबर छह निवासी शिवम उर्फ एसपी यादव पर अपनी पत्नी मंजू देवी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. नीतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि चार जून 2025 की रात पत्नी शौच के लिए बहियार गयी थी. वापस नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में लोगों ने बताया कि मंजू देवी को बड़सम निवासी शिवम उर्फ एसपी अपने साथ ले गया है. आवेदन में जिक्र किया है कि मंजू देवी छिपकर उससे मोबाईल से करती रहती थी. पुलिसि के दबाव से भयभीत होकर अपहृत मंजू देवी को रविवार की शाम अपहर्ता के द्वारा रेसना बाजार में छोड़ कर फरार हो गया. अरार थाना की पुलिस ने महिला को बरामद किया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >