मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित सीएम साइंस डिग्री महाविद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानाचार्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रो देव प्रकाश यादव ने की. अध्यक्ष प्रो देव प्रकाश यादव ने पूर्व बैठक में लिये गये निर्णय को सभी सदस्यों को पढ़कर सुनाया. बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार, एक सौ समस्याओं के निदान पर विचार, पद सृजन व सृजित पद पर कार्य सहायक प्राचार्य की सेवा सामंजन पर विचार, कर्मचारियों की सेवा सामंजन पर विचार, क्षतिपूर्ति की राशि की प्रतिपूर्ति हेतु विचार तथा सीआइए शुल्क पर विचार किया. मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने कहा कि हमलोगों को संगठित कर संगठन की मजबूती पर जोर देना होगा. वहीं प्रधानाचार्य संघ के सचिव सत्यजीत यादव ने कहा कि सभी महाविद्यालय एक समान शुल्क रखें. जिससे हम सबों में समरूपता बनी रहे. जिससे अपने हक की लड़ाई लड़ने में हमें बल मिले. पूर्व विधायक सह संस्थापक अरुण यादव ने कहा कि हम सभी एक जुट होकर सरकार को अपनी समस्याओं से अवगत करा कर पहले चरण में बकाये अनुदान की राशि जल्द ही निर्गत करवायेंगे. डॉ अशोक ने कहा कि सभी महाविद्यालय सीआईए शुल्क 500 से ज्यादा नहीं लेंगे. मौके पर मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य पूनम यादव, यूवीके कॉलेज कड़ामा के प्रधानाचार्य प्रो अमरेंद्र कुमार झा, कमल राणा साइंस कॉलेज के सचिव प्रशांत कुमार, एसकेडी कॉलेज उदाकिशुनगंज के प्रधानाचार्य डॉ सिप्पू कुमार, आदर्श कॉलेज घैलाढ के प्राचार्य प्रो अरुण कुमार, देव नंदनी डिग्री कॉलेज के सचिव धर्मेंद्र कुमार, इवनिंग कॉलेज सहरसा के सचिव राजकुमार झा, एलएन कॉलेज के प्राचार्य लोकेश चंद्र खा समेत सभी संबद्ध महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे.
प्रधानाचार्य संघ की बैठक, कहा-सभी महाविद्यालय का शुल्क रखें एक समान, बनी रहेगी समरूपता
जिला मुख्यालय स्थित सीएम साइंस डिग्री महाविद्यालय परिसर में बुधवार को प्रधानाचार्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी.
