महादेवपुर घाट से जल भरने को 108 फीट का कांवर लेकर कांवरिया रवाना

महादेवपुर घाट से जल भरने को 108 फीट का कांवर लेकर कांवरिया रवाना

आलमनगर. नगर पंचायत स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर से आलमनगर समस्त नवयुवक संघ के सदस्य महादेवपुर घाट से जल भरने के लिए शनिवार को 108 फीट का कांवर लेकर रवाना हुआ. कांवर यात्रा का नेतृत्व नगर पंचायत के युवा लोग कर रहे हैं. बताया कि सोमवारी को नगर पंचायत स्थित सर्वेश्वर शिवमंदिर में जलाभिषेक को लेकर यह कांवर यात्रा निकाली गयी है. नवयुवक संघ कांवर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 108 फीट के कांवर से गंगाजल भरकर बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया जायेगा.कांवर यात्रा में कई जगह पड़ाव स्थल को चिन्हित किया गया है. जहां रविवार की रात पड़ाव देते हुये सोमवार की सुबह आलमनगर पहुंचकर सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में महादेव को जलाभिषेक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >