तीन दिवसीय रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

तीन दिवसीय रामधुनी को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

आलमनगर.

नगर पंचायत अंतर्गत डिम्भाबासा वार्ड चार में तीन दिवसीय आयोजित रामधुनी महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यज्ञ कमेटी के सदस्य शेखर मंडल, सुरेश मंडल, पृथ्वी मंडल, प्रमोद ठाकुर, राजकुमार मंडल के नेतृत्व में बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर स्थित कुआं से जल भरकर कन्याओं व महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर से बीआरसी चौक, सोनामुखी चौक, मुख्य बाजार, थाना चौक होते हुये टोले के विभिन्न गली-मोहल्ले का भ्रमण किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम, जय हनुमान, कण-कण में राम आदि का नारा लगाया है. इसके बाद पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश यात्रा का समापन किया गया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुनी महायज्ञ के दौरान पुरैनी के भोला महंत रासलीला मंडली पुरैनी, रासलीला मंडली फनहन सहित अन्य जगहों से आए मंडली के कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित रासलीला का आयोजन किया जायेगा, जबकि मुख्य यजमान कुंदन शर्मा को बनाया गया है. कलश यात्रा के दौरान डिम्भाबासा ग्रामीण युवाओं व महिलाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >