झंझरी के कैलाश की पंजाब में सड़क हादसे में हुई मौत

झंझरी के कैलाश की पंजाब में सड़क हादसे में हुई मौत

ग्वालपाड़ा . थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर नौ निवासी कैलाश यादव 29 मई को रोजी रोटी कमाने पंजाब गया था. 10 जून की रात सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि कैलाश 10 जून को बाइक से कहीं जा रहा था. इसी क्रम में दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचते ही कैलाश यादव ने दम तोड़ दिया. घटना पंजाब के संगरूर जिले के धुरी थाना क्षेत्र के खेड़हो गांव में हुई. मृतक की पत्नी बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं पिता चानो यादव, मां बेचनी देवी व पत्नी बीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >