सदस्यता अभियान को लेकर इंटक की हुई बैठक

सदस्यता अभियान को लेकर इंटक की हुई बैठक

बिहारीगंज. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की प्रखंड स्तरीय बैठक नगर पंचायत स्थित विनोबा आश्रम में शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश ऋषिदेव ने की. इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि इंटक मजदूरों के साथ खड़ी रहती है. मोदी सरकार ने श्रम कानून को शिथिल करते हुए पूंजीपतियों के हितों में श्रम संघ विद्यालय लागू किया है, जिसका मजदूर कांग्रेस हमेशा से विरोध करती रही है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा के बढ़ते चलन से मजदूरों का जीवन तबाह हो गया है. मजदूरों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सदस्यता अभियान में और तेजी लानी होगी. बैठक में मुकेश कुमार यादव, फूलचंद पासवान, महेंद्र ऋषिदेव, विष्णुदेव ऋषिदेव, सोनिया देवी, अनमोल देवी, सुनीता देवी, गायत्री देवी, छेदनारायण पासवान, बौकू ऋषिदेव, जालौ देवी, दामोदर स्वर्णकार, संटू पासवान, रतनी देवी, मदन पासवान, कारी देवी, राधा देवी, रेणु देवी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >