एलपीजी आपूर्ति और कीमत वृद्धि पर इंटक जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल

सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

उदाकिशुनगंज

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दिनों एलपीजी की सप्लाई लगभग रुकने की स्थिति में पहुंच गयी है. जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इसी बीच घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल अचानक बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. साथ ही चुपचाप सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा कि कीमत बढ़ाने के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है और न ही इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

संजय कुमार सिंह ने कहा कि इससे होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायियों के सामने भी संकट खड़ा हो सकता है, क्योंकि उन्हें एलपीजी की आपूर्ति कैसे होगी, इस पर भी स्पष्टता नहीं है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी जानकारी सामने आ रही है, वह केवल सूत्रों के हवाले से मिल रही है, जबकि सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि एलपीजी की आपूर्ति में दिक्कत आती है तो इसका असर आगे चलकर परिवहन व्यवस्था, खाने-पीने की वस्तुओं और आम लोगों की दैनिक जिंदगी पर भी पड़ सकता है. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले में स्पष्ट जानकारी दी जाए और आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द समाधान निकाला जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >