बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

बैंकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

उदाकिशुनगंज.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किया. अभियान के दौरान विभिन्न बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. पुलिस ने बैंक परिसरों में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी जांच की. साथ ही बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी समीक्षा की गयी, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जा सके.

बैंक कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >