किसानों को रबी फसल के बारे में दी गयी जानकारी

किसानों को रबी फसल के बारे में दी गयी जानकारी

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो डोमारही में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं व आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था.कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहजादपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयराम यादव ने की. मौके पर किसानों को रबी मौसम के लिए दलहन, तेहलन व अन्य फसलों के बारे में जानकारी दी. किसान सलाहकार आनंद राज व तकनीकी सहायक प्रबंधक सिदार्थ कुमार ने चौपाल में उपस्थित किसानों को जैविक खेती पर जोर देने को कहा. मौके पर कामेस्वर झा, अर्जुन कुमार, संजय मंडल, कामेश्वर मंडल, शंभू मंडल, दामोदर सहनी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >