शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

शिविर में योजनाओं की दी गयी जानकारी

ग्वालपाड़ा . डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को सरौनीकला पंचायत भवन, खोखसी पूर्वी बारा, विषवाड़ी राजपुर सरसंडी वार्ड नंबर सात और पांच, ग्वालपाड़ा वार्ड नंबर नौ, नोहर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार, झलाड़ी वार्ड नंबर दो और पीरनगर पासवान टोला में शिविर लगाया गया. सरौनीकला में शिविर की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी उदय शंकर कुमार ने की. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ महादलित और दलित परिवारों तक पहुंचाना प्राथमिकता है. शिविर में छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, आवास योजना, मनरेगा के तहत रोजगार, शिक्षा कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी बयी. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने शिविर का जायजा लिया. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विजय कुमार सिंह ने महिलाओं और बच्चों को आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का प्रमाण-पत्र दिया. शिविर में विकास मित्र अंजन कुमारी, शिक्षा विभाग से अरुण कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संदीप कुमार, बिजली विभाग से रामोतार, सेविका सुलेखा देवी, एएनएम सोनम भारती, पीएचइडी से सूरज कुमार, हर्षराज, मनरेगा जॉब कार्ड से गोविंद कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग से मो नवाजिश आलम, जीविका समूह से डोली कुमारी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से अनिल मंडल, ई-श्रम कार्ड से राहुल कुमार और सरौनी समिति प्रतिनिधि रंजीत कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >