महिला संवाद में योजनाओं की दी गयी जानकारी

महिला संवाद में योजनाओं की दी गयी जानकारी

बिहारीगंज. प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि गर्मी में भी जीविका दीदियों महिला संवाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. महिला संवाद में प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. महिलाओं ने कहा कि यह महिला संवाद नारी सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार की एक पहल है. इसमें महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं को बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिहारीगंज में 12 पंचायत है. इसमें आठ संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया जा चुका है. बाकी पंचायतों में प्रतिदिन दो महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है. यह महिला संवाद 17 जून तक जारी रहेगा. मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक विनीत भूषण, सामुदायिक समन्वयक सुलेखा कुमारी, बबलू कुमार, सीएलएफ कोडिनेटर अखिलेश कुमार, एसइडब्लू दिलीप कुमार, सीएफ महेश कुमार, महिला अधिकार केंद्र समन्वयक मिठू देवी, संकुल स्तरीय संघ लेखपाल रिंकी कुमारी,संकुल संघ लीडर्स बीबी रोशन, तबस्सुम खातून , गायत्री देवी, बीके जितेंद्र कुमार,धीरेंद्र कुमार, बेबी कुमारी, गुड़िया कुमारी, जीविका मित्र सोनी कुमारी आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >