इण्डियन ओवरसीज बैंक की मधेपुरा शाखा का उद्घाटन

इण्डियन ओवरसीज बैंक की मधेपुरा शाखा का उद्घाटन

मधेपुरा. इण्डियन ओवरसीज बैंक की मधेपुरा शाखा का उद्घाटन सोमवार को बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बिनोद कुमार रजक ने किया. शहर के मेन मार्केट में खोली गयी बैंक की शाखा जिले में इण्डियन ओवरसीज बैंक की पहली शाखा है. मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि मधेपुरा शाखा बिहार राज्य में बैंक की 74वीं शाखा है और शीघ्र ही राज्य में 12 और शाखाएं खोलने की प्रक्रिया जारी है. राज्य में 750 से अधिक सीएसपी के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही है. मौके पर मुख्य प्रबंधक कुमार विशाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मधेपुरा शाखा में परंपरागत बैंकिंग सुविधाओं के साथ- साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधायें, सरकार द्वारा प्रायोजित सभी प्रकार की ऋण और जमा सुविधाएं उपलब्ध हैं. शाखा प्रबंधक अमित कुमार केशरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय से अमित कुमार, प्रभाकर मधुप, आदित्य नारायण वर्मा और मनीष कुमार, पूर्णियां शाखा से हनी प्रिया, विनोद कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >