अगलगी में 18 परिवारों के जले घर, दस लाख की हुई क्षति

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार को अचानक आग लगने से कुल 18 घर जलकर राख हो गये.

प्रतिनिधि, आलमनगर. नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में रविवार को अचानक आग लगने से कुल 18 घर जलकर राख हो गये. अगलगी में करीब दस लाख की क्षति बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीण व पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे अचानक आग की लपटें छुतहरु शर्मा के घर से उठने लगी. तेज हवा की वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घर के सभी लोग पास के खेतों में मजदूरी करने गए हुए थे. जब हंगामा शुरू हुआ तो इसके बाद घर के सदस्य व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि काबू नहीं हो रहा था. जिसके बाद दमकल के चार वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया. तब तक छुतहरु शर्मा, मंजीत शर्मा, सुमरित ऋषिदेव, भीम ऋषिदेव, पूरण शर्मा, संजय शर्मा, कंचन देवी, सुलो देवी, चंचल ऋषिदेव, राजेश कुमार, मनीष ऋषिदेव, परदेसी ऋषिदेव, चंद्रिका देवी, सागर कुमार, रतन कुमार, मनोज ऋषिदेव, अंजनी देवी सहित कुल 18 घर जलकर राख हो गये. घर में रखे फर्नीचर, कपड़ा, राशन, नकदी सहित करीब दस लाख का क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत प्रतिनिधि यशार्थ सिंह, सेठ यादव, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार व उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया व पदाधिकारी से बात कर हरसंभव मदद दिलाने की भरोसा दिया. इस बाबत सीओ दिव्या कुमारी ने बताया कि आग से जले हुए घर का जायजा लिया जा रहा है. शाम तक पीड़ित परिवार को आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि व पॉलीथीन उपलब्ध करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >