होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

मधेपुरा. मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के एनसीसी कैडेटों ने गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान कैडेटों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. मौके पर उपस्थित महाविद्यालय के संस्थापक डाॅ अशोक कुमार ने कहा कि होली खुशी, उल्लास एवं भाईचारे का त्योहार है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. एनसीसी पदाधिकारी सह बीएनएमयू के सिंडिकेट सदस्य मेजर गौतम कुमार ने कहा कि होली ऐतिहासिक धरोहर है. उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. किसी में आपसी मनमुटाव व गिले-शिकवे हो तो उसे भूलाकर होली का पर्व मनायें. मौके पर कैडेट प्राची बाल्व, साकची यादव, अंशु कुमारी, संध्या कुमारी, श्वेता, बबली, अनुराधा कुमारी, दीपू, राजेश कुमार, मो इकबाल, विकास कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >