मुरलीगंज में के सहयोग शिविर में आये 93 आवेदन, पंचायत स्तर पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं

Public Service Camp : मुरलीगंज प्रखंड के हरिपुरकला में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया. विभिन्न विभागों के 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई है. पेंशन, आवास और बिजली से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर है.

Public Service Camp : मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुरकला पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई. विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए और उनके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. शिविर में कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए.

आठ विभागों के काउंटर पर पहुंचे ग्रामीण

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि, विद्युत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) तथा स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय) सहित आठ विभागों के काउंटर लगाए गए, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए.

सरकारी सेवाएं पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास

हरिपुरकला पंचायत के मुखिया डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से हरिपुरकला पंचायत में भी शिविर आयोजित किया गया, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

93 आवेदनों पर शुरू हुई कार्रवाई

पंचायत सचिव सुधांशु कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए हैं. सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है, जहां उनकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है.

पेंशन, आवास और बिजली से जुड़ी समस्याएं रहीं प्रमुख

शिविर में बड़ी संख्या में वृद्ध, महिलाएं और किसान पहुंचे. अधिकांश आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित रहे. ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग करते हुए इसे जनहित की प्रभावी पहल बताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >