कुमारखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका

कुमारखंड प्रखंड में 'हर घर तिरंगा' महोत्सव 2026 के तहत देशभक्ति से भरी प्रभात फेरियां निकाली गईं. लोगों ने तिरंगा थामकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम की भावना को उजागर किया. यह अभियान राष्ट्रीय एकता और गौरव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.

मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड में हर घर तिरंगा महोत्सव 2026 के तहत शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रभात फेरी निकाली गई. हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशप्रेम की भावना के लिए जागरूक किया. रौता, रामनगर महेश, रामनगर बाजार और प्रखंड मुख्यालय में आयोजित प्रभात फेरियों में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पंचायतकर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रौता पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी

रौता पंचायत में मुखिया संजू कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें मुखिया प्रतिनिधि गौतम यादव, पंचायत सचिव अविनाश सिंह, वार्ड सदस्य संजय कुमार, राजीव यादव, प्रभाष कुमार, पवन यादव, सौरभ, सूरज कुमार, सुरेन सरदार, उमेश सरदार, कुलदीप मेहता, बबलू यादव, सुभाष भगत समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए.

पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया हिस्सा

रामनगर महेश पंचायत स्थित पीएम श्री जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामनगर में भी प्रभात फेरी आयोजित की गई. विद्यालय लिपिक प्राणजीत कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक नवास कुमार भारती, वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निकु कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, अखलाकूर रहमान, ललन कुमार निराला, माधुरी कुमारी और पुस्तकालयाध्यक्ष रवि कुमार रवि सहित दर्जनों ग्रामीण इसमें शामिल हुए.

फोटो- हर घर तिरंगा के लिए निकाली गयी जागरूकता प्रभात फेरी| Prabhat Khabar Network

रामनगर बाजार में भी गूंजे देशभक्ति के नारे

रामनगर बाजार में भाजपा पंचायत अध्यक्ष गगन कुमार भगत के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें वार्ड सदस्य अक्षय कुमार झा, पवन ठाकुर, रोशन ठाकुर, चंदन कुमार दास, विक्की कुमार, बुद्धि कुमार और रणजीत कुमार शामिल हुए. आशा कार्यकर्ता वंदना भूषण, प्रीति कुमारी और भारती देवी सहित अन्य लोगों ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया.

प्रखंड मुख्यालय में भी लोगों ने लिया संकल्प

प्रखंड मुख्यालय में सिंहपुर गढ़िया पंचायत की मुखिया ललिता देवी, सरपंच जयकुमार राम, पंचायत समिति सदस्य विनय कुमार साह, पंचायत सचिव राजीव रंजन, शौचालय विभाग के दीपक कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रभात फेरी में भाग लिया.

हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए ग्रामीणों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. आयोजकों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति एकता एवं गौरव की भावना को मजबूत करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पवन कुमार

पवन कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुमारखंड (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >