कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समा

टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में डीडीसी इलेवन बनमनखी एवं दिविशा इलेवन रमई के बीच मुकाबला खेला गया

कुमारखंड प्रखंड के रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में रविवार को कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, नंदन ठाकुर, बिमलचंद्र झा एवं कामोज मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया. इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण भी किया गया, इससे खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. टूर्नामेंट के पहले लीग मैच में डीडीसी इलेवन बनमनखी एवं दिविशा इलेवन रमई के बीच मुकाबला खेला गया. टॉस जीतकर बनमनखी टीम के कप्तान सौरभ सिंह ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी रमई की टीम 11.5 ओवर में सभी दस विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी. जवाब में बनमनखी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये मात्र 8.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया एवं सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इस मैच में कप्तान सौरभ सिंह ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि मो शमी ने 16 रन बनाने के साथ-साथ तीन विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. दूसरे लीग मैच में रॉक स्टार 11 मधेपुरा और साकिब 11 उदाकिशुनगंज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. टॉस जीतकर उदाकिशुनगंज की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मधेपुरा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, इसमें बिट्टू ने शानदार 98 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदाकिशुनगंज की टीम 14.4 ओवर में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इस तरह मधेपुरा टीम ने 34 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिट्टू को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. दोनों मैचों में अंपायर की भूमिका बिमल मुकेश, सोना सुधीर और सुनील जोशी ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजीत कुमार, कामरान हबीब, दिलखुश रघुवंशी और अमित चौधरी ने की. इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि रौशन कश्यप, सचिव अखिलेश कुमार झा सहित कई युवा सदस्य, गणमान्य लोग एवं हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. टूर्नामेंट के भव्य आयोजन ने क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह को नई उंचाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >