स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न

स्नातक तृतीय खंड की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न

मुरलीगंज. स्नातक तृतीय खंड परीक्षा 2025 शुक्रवार को केपी महाविद्यालय मुरलीगंज में शांतिपूर्ण हुई. केंद्र पर यूवीके कॉलेज, कड़ामा के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई. केंद्राधीक्षक डॉ जवाहर पासवान ने कहा कि परीक्षा 13 से 23 मई तक दो पालियों में हुई. परीक्षा नियंत्रक डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि विषयों को चार समूहों में विभाजित किया गया है. ग्रुप ””ए”” में इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास, विधि, सामाजिक कार्य तथा संगीत के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. ग्रुप ””बी”” में समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, हिंदी, मैथिली, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, फारसी एवं बांग्ला जैसे विषय परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. ग्रुप ””सी”” में राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल एवं गृह विज्ञान जबकि ग्रुप ””डी”” में भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र, गणित, भूगर्भशास्त्र, सांख्यिकी एवं वाणिज्य विषय के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए अंतिम दिवस में प्रथम पाली की परीक्षा में 303 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जबकि पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए. वह द्वितीय पाली की परीक्षा में 327 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >