गार्ड ऑफ ऑनर देकर मंत्री का किया स्वागत गिद्दा और बेहरारी में सहयोग शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने किया समस्याओं का निष्पादन
शंकरपुर,मधेपुरा.
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के गिद्दा एवं बेहरारी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. इस अवसर पर गिद्दा पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में जिले की प्रभारी मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है . उन्होंने कहा कि पहले लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब सरकार स्वयं गांवों में शिविर लगाकर जनता की बातें सुन रही है.उन्होंने लोगों से बिचौलियों से बचते हुए सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याएं रखने की अपील की.बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का मिले लाभ
मंत्री ने बताया कि सहयोग कार्यक्रम के तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल एवं हेल्पलाइन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.सरकार का उद्देश्य है कि आम जनता को बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिले.इस दौरान जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह ने भी लोगों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे.गिद्दा पंचायत में सहयोग शिविर में मौके पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र,दाखिल खारिज शुद्धि पत्र,आयुष्मान कार्ड,मनरेगा जॉब कार्ड मात्री एवं अधिकारियों के द्वारा प्रदान किया गया.
आवेदनों का किया गया निष्पादन
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री शीला कुमारी, डीएम अभिषेक रंजन, एसपी डॉक्टर संदीप सिंह को अंगवस्त्र, बुके, प्रतीक चिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मौके पर एसडीएम संतोष कुमार, बीडीओ तेज प्रताप त्यागी,सीओ राहुल,सीडीपीओ स्वाति कुमारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमारी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सीएचसी प्रभारी डॉ जीके दिनकर मुखिया, बीरेंद्र शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव सहित सभी विभाग के अधिकारी ओर कर्मी मौजूद थे.
