MADHEPURA पुल के किनारे कचरा डंपिंग से लोग परेशान
सदर प्रखंड के मतनाजा पुल के किनारे नगर परिषद द्वारा कचरा डंपिंग किए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मधेपुरा से अमन श्रीवास्तव की रिपोर्ट MADHEPURA NEWS :
सदर प्रखंड के मतनाजा पुल के किनारे नगर परिषद द्वारा कचरा डंपिंग किए जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कचरे की दुर्गंध और सड़क पर उड़ते प्लास्टिक से वातावरण प्रदूषित हो रहा है.वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद ने इस संवेदनशील इलाके को अस्थायी कचरा डंपिंग स्थल बना दिया है, जबकि पास में बच्चों का स्कूल और एक दो अस्पताल भी है. .कचरे में दिनभर घूमते रहते है सुअर व आवारा पशु इस कचरे में दिनभर सुअर घूमते रहते हैं. कचरे में आग लगाने से निकलने वाले धुएं से आसपास के गांवों के लोग भी परेशान हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कचरा डंपिंग यार्ड नहीं है.इसी कारण शहर का कचरा यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है.कुछ समय पहले बस स्टैंड स्थित गुमटी पुल के पास भी कचरा गिराया जाता था, जिसे लोगों के विरोध के बाद बंद कर दिया .कचरा डंपिंग यार्ड नहीं है. इसी कारण शहर का कचरा यत्र-तत्र फेंक दिया जाता है. कुछ समय पहले बस स्टैंड स्थित गुमटी पुल के पास भी कचरा गिराया जाता था, जिसे लोगों के विरोध के बाद बंद कर दिया गया.