दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दोस्त ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में सोमवार को दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. मृतक की पहचान ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन सदल बल के साथ मौके पर पहुंचे. थानाध्यक्ष ने कहा कि मनीष कुमार वार्ड नंबर छह का निवासी था. वह दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय बिता रहा था. इस दौरान एक साथी ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त मनीष दोस्तों के साथ बात कर रहा था. इसी दौरान गोली की आवाज सुनाई दी. गोली चलाने वाला युवक फरार हो गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय मुखबिरों का सहारा ले रही है. परिवार और क्षेत्र के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >