पांच मरीजों का किया गया निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

पांच मरीजों का किया गया निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन

प्रतिनिधि, मधेपुरा लायंस क्लब मधेपुरा की ओर से नई दृष्टि नई सृष्टि कार्यक्रम के तहत पांच मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया. मंगलवार को मरीजों की पट्टी हटाते हुए उन्हें चश्मा प्रदान किया गया. लायंस क्लब के अध्यक्ष मनीष सर्राफ ने कहा कि सेवा का लाभ सबको मिले इस दिशा में क्लब लगातार कार्य कर रही है. पीड़ित मानवता की सेवा का लक्ष्य लेकर लायंस क्लब कार्य करता है. हम डॉक्टरों की टीम को सलाम करते हैं. निवर्तमान अध्यक्ष लायन डॉ आर पप्पू ने कहा कि हम गरीबों का सेवा करते रहेंगे. सर्जन लायन डॉ जाहिद अख्तर व पवन हंस आई क्लिनिक के संस्थापक लायन डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में मरीज का मुफ्त ऑपरेशन किया. मौके पर लायन विकास सर्राफ ने कहा कि पवन हंस आई क्लिनिक में इस तरह का कार्यक्रम लगातार होते रहता है. मौके पर चंदन कुमार, रंजन कुमार, कुंदन कुमार, मंतोष कुमार, सनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >