चार घर जले, हजारों की क्षति

चार घर जले, हजारों की क्षति

आलमनगर .

रतवारा थाना क्षेत���र अंतर्गत खापुर पंचायत वार्ड नंबर पांच कोदरा घाट में आग लगने से चार घर जल गये. ग्रामीणों ने बताया कि शांति देवी के घर में आग लग गयी. देखते ही देखते चार घर जल गया.

लोगों ने बताया कि आग की वजह से शांति देवी पति देवानंद ठाकुर, विनीता देवी पति प्रेवश ठाकुर, रुबी कुमारी पति किशन देव ठाकर, मन्नू कुमारी पति राकेश ठाकुर का घर जल गया है. वही इस बाबत अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है. कर्मचारियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण करने के बाद आग से पीड़ित परिवारों के बीच तत्काल पॉलीथिन का वितरण किया गया है. जल्द ही आपदा मद से मिलने वाली सहायता राशि भी मुहैया कर दी जायेगी. आग से पीड़ित परिवार के बीच राजद नेता नवीन कुमार निषाद ने सुखा राशन वितरण किया एवं सरकार से अविलंब राहत उपलब्ध कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >